गौरीगंज, फरवरी 27 -- संग्रामपुर। लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के मुकदमें के अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। एसओ संजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली प्रतापगढ़ के सहोदरपुर निवासी प्रेमचन्द्र जायसवाल के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त पर देश के बड़े कारोबारियों के मोबाइल पर गलत बिल्टी भेजकर मुम्बई, सूरत, दिल्ली, जयपुर आदि से लाखों के सामान मंगवाने का आरोप है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसओ ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को कालिकन-चद्रिकन मार्ग पर बोझी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...