वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। चितईपुर पुलिस ने बुधवार को मिर्जापुर के कुशहा गांव (चुनार) निवासी फरार आरोपी आरिफ अहमद उर्फ मोनू के घर पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया। नोटिस तामील कराया गया। आरोपी पर चितईपुर थाने में केस दर्ज है। आरोप है कि किसान को बिना पैसे दिए करोड़ों की जमीन लिखवा ली। प्रभारी निरीक्षक चितईपुर राकेश गौतम ने बताया कि यदि आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होगा तो जल्द कुर्की कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...