धोखाधड़ी के आरोप में नैनीताल बैंक और मैनेजर पर मुकदमा
अल्मोड़ा, मई 20 -- अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दि नैनीताल बैंक लिमिटेड की शाखा और उसके प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम मन्योली, चितई अल्मोड़ा निवासी रोहित डालाकोटी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कहना था कि उनका दि नैनीताल बैंक की एलआरसाह रोड शाखा में एक कैश-क्रेडिट ऋण खाता था। सात मार्च 2024 को उनकी बिना सहमति या हस्ताक्षर केRs.267899 की रकम टू मार्जिन मनी के नाम पर ट्रांसफर कर दी गई थी। पीड़ित ने इस संबंध में बैंक प्रबंधन को विधिक नोटिस भेजा और पुलिस को शिकायत की। न तो नोटिस का जवाब मिला और न ही पुलिस ने कार्रवाई की। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। इधर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद बैंक शाखा और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.