पाकुड़, मई 3 -- महेशपुर। न्यायालय पाकुड़ से प्राप्त परिवाद संख्या 826/2025 के आलोक में परिवादिनी अकलिमा बीबी धर्मखांपाड़ा निवासिनी के परिवाद के आधार पर महेशपुर थाने में 04 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में नामजद 04 अभियुक्तों अब्दुल हुसैन उर्फ मजामेल हक, उनान मंडल, जहांगीर आलम व नूर आलम सभी धर्मखांपाड़ा निवासी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत जाली दस्तावेज बनाकर जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में बीएनएस की धारा 318(4), 336(3),61(1) के तहत थान कांड संख्या 60/2026 दिनांक 01/05/2026 दर्ज की गई है। इस कांड का अनुसंधान एएसआई मो़ शाहिद करेंगे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यह भी पढ़ें- षड्यंत्र के तहत जमीन की धोखाधड़ी करने के आरोप में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.