देवरिया, मार्च 23 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरदोई पहुंच गई। मामले में अभी तक एक आरोपी को ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है।महुआडीह थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी अशोक कुमार आठ वर्ष पहले रामपुर गौनरिया चौराहे पर मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे। वर्ष 2021 में उनकी पहचान सहवा गांव निवासी अधिवक्ता अशोक यादव से हुई। इसी दौरान हरदोई जिले के कुछ लोगों ने एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अशोक कुमार और उनके एक रिश्तेदार से 34 लाख रुपये की डील तय कर ली। जिसके बाद महिला समेत आठ आरोपी रामपुर गौनरिया चौराहे स्थित पीड़ित की दुकान पर पहुंचे और बातचीत के बाद 34 लाख रुपये लेक...