धोखाधड़ी की आरोपी युवती गिरफ्तार
जौनपुर, मई 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक कपड़ा शोरूम से बुधवार को पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी में वांछित युवती को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवती अफसाना खान पुत्री मो.रईस है। पंजाब प्रांत के बरनाला पुलिस के एसआई तरसेन सिंह व गुरमील सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शाहगंज पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से आजमगढ़ मार्ग स्थित एक शोरूम पर छापेमारी कर अफसाना को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक अफसाना अपने एक साथी के साथ भटिंडा पंजाब स्थित संदीप मुखर्जी के कपड़े के शोरूम पर कार्यरत थी। आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर करीब 43 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। शोरूम मालिक संदीप मुखर्जी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की थी। वह लंबे समय से फरार चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.