बागेश्वर, मार्च 1 -- आधार कार्ड और पैन कार्ड के जरिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर फाइनेंस कंपनी से मोबाइल फोन लोन पर ले लिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 467, 468, 471 और 34 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस और टेक्निकल टीम ने जांच के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने...