मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी कर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी में समस्तीपुर में छापेमारी कर समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर के आभूषण कारोबारी हरिओम कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 2020 में मिठनपुरा थाने में समस्तीपुर के डॉ. अमित कुमार ने केस दर्ज कराया था। पिछले दिनों लंबित मामलों की समीक्षा में मामला सामने आया। इसके बाद मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने समस्तीपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...