गोपालगंज, जून 24 -- थावे। एक संवाददाता थावे पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी के एक मामले के आरोपित को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के करोथा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह सिंहपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि आरोपित रामाश्रय यादव पर थावे थाने मामला दर्ज है। पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट व धोखाधड़ी के आरोपित गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...