धोखाधड़ी कर 10 लाख के जेवर हड़पने का आरोप, केस
रांची, मई 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अशोक नगर की प्रीति सिंह ने संजय सिंह, जानवी सिंह व साधना ओझा पर धोखाधड़ी से 10 लाख के जेवर हड़पने, मारपीट के आरोप में अरगोड़ा थाने में केस दर्ज कराया है। आवेदन में आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में आरोपियों के बहकावे में आकर वह पिस्का मोड़ में रहने लगी थी। इस बीच साधना व संजय ने जेवर की सुरक्षा के नाम पर अपने पास रख लिए थे। बाद में संजय ने दुर्घटना की बात कह दो लाख रुपये भी ले लिए। आरोप है कि जुलाई 2025 में उनके नाम पर एक आईफोन खरीदा गया, जिसकी ईएमआई अब भी पीड़िता के खाते से कट रही है। यह भी पढ़ें- इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 14.20 लाख ठगी के आरोप में केस जेवर और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.