फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला उदी निवासी महिला ने जन सेवा केंद्र संचालक एवं डाकघर कर्मचारी पर विधवा पेंशन के रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। थाना जसराना के गांव नगला उदी निवासी महिला सोनी ने कोतवाली जसराना आकर तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कौरारा बुजुर्ग में खाता था। जिसमें विधवा पेंशन आती थी। विधवा पेंशन से ही गुजारा करने की बात महिला ने कही। महिला ने कहा जनसेवा केंद्र चलाने वाले एक युवक ने अरांव डाकघर में कार्य करने वाले एक युवक के साथ मिलकर उसका डाकघर में खाता खुलवा दिया। दोनों युवकों ने घर पर आकर ही खाता खोला था। आरोपी युवक ने अपना मोबाइल नंबर खाते में डलवा दिया। दो वर्ष तक पेंशन नहीं आने पर जानकारी ली तो दोनों युवक उसे कभी नेट नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.