लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- क्षेत्र के गांव लखनौरिया निवासी खुशीराम पुत्र गेंदन ने थाना उचौलिया में दी गई शिकायत में बताया कि उनका इंडियन बैंक शाखा जेबीगंज में खाता है। बताया कि लखनौरिया तिराहे पर स्थित एक जन सेवा संचालक से खाते में पैसे चेक कराए। बाद में पता चला कि उनके खाते से तीन हजार रुपए निकल गए। बैंक जाने पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...