फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमें में फरार चल रही 60 वर्षीय महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस पहले ही कर चुकी है। हुसैनगंज थाना के महादेव पुर निवासी राधेश्याम मिश्र ने कोर्ट के जरिये सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि शहर के उत्तरी गौतम नगर में कामिनी देवी पत्नी विनोद कुमार मिश्रा के साथ संयुक्त रुप से खरीदा था। लेकिन 21 जुलाई 2008 को षणयंत्र के तहत उक्त कामिनी ने अपने पति विनोद, कमलेश, संतोष, बसंत बाजपेयी के साथ मिलकर स्वंय के हिस्से के साथ उसके हिस्से को भी कागजों में हेरफेर कर बेच दिया था। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि फरार आरोपी महिला कामिनी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.