बस्ती, जून 19 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि चेक के माध्यम से खाते से रुपये निकाल लिया गया। जब पैसा वापस मांगा तो लौटाने के बजाय जान से मारने की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के बुधईपुर निवासी राजेश विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी ने बातचीत कर उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद 50 हजार रुपये के दो चेक बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा कप्तानगंज का ले लिया। उसमें दर्ज पैसा भी निकाल लिया। बाद में जब उन्होंने अपना पैसा मांगा तो देने से ही इंकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी निवासी बुधईपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.