धोखाधड़ी कर जमीन बेची, नामजद प्राथमिकी दर्ज
बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर। जमीन धोखाधड़ी के आरोप में देहात क्षेत्र के ग्राम कोयलरा निवासी कादिर अली पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विकास कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात क्षेत्र के ग्राम कोयलरा निवासी साकरून ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 542 में स्व. पति जाकिर अली की अंश रकबा 0.0920 हेक्टेयर व गाटा संख्या 544 में 0.0260 हेक्टेयर जमीन है। बच्चों के साथ संक्रमणीय भूमिधर है। दोनों गाटा में पति के साथ उनके सभी भाइयों का अंश है। विपक्षी कादिर अली ने 24 फरवरी 2021 को गाटा संख्या 542 में अपना संपूर्ण अंश ग्राम फुलवरिया के मजरे विशुनापुर निवासी काशीराम को बेच दिया था। कादिर ने साजिश करके एक अगस्त 2025 व 14 नवंबर 2025 को दोनों गाटा की मेरी जमीन बेच दिया है। फर्जी बैनामे के आधार पर जमीन हड़पना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.