हरदोई, जनवरी 8 -- पाली। मोहल्ला खाराकुआं निवासी आशीष मिश्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके भाई गोपी मिश्रा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव सतौया निवासी आरती के साथ हुई थी। विवाह के दौरान गोपी की मुलाकात भटौली हरपालपुर निवासी आशीष अग्निहोत्री से हुई थी, जो वर्तमान में हरदोई के कौशलपुरी मोहल्ले में रह रहा है। आशीष मिश्रा के अनुसार जान-पहचान बढ़ने के बाद आशीष अग्निहोत्री का उनके घर आना-जाना होने लगा। छह जुलाई 2025 को वह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे, जबकि घर पर उसका भाई गोपी मौजूद था। आरोप है कि उसी दिन करीब 11 बजे आशीष अग्निहोत्री घर पहुंचा और धोखाधड़ी व छलपूर्वक दो बाइकें, एक स्मार्ट मोबाइल फोन और जेवरात लेकर चला गया। गंगा स्नान से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद जब आशीष अग्निहोत्री स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.