पीलीभीत, अप्रैल 19 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पट्टी निवासी वेदप्रकाश पुत्र नंद राम ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी भाभी गीता देवी पत्नी श्याम प्रसाद का बैंक खाता टनकपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खुला हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी भाभी को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी कर खाते से चार बार में आठ लाख रुपये डलवा लिए। इसके अलावा तीन लाख रुपये भाभी से आरोपी से अपने खाते में आनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.