मैनपुरी, जून 17 -- बेवर। ग्राम कमलपुर निवासी शिक्षक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डेढ़ वर्ष बाद धोखाधड़ी की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने रुपयों की मांग की तो आरोपी झगड़े पर आमादा हो गया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर देते हुए शिक्षक प्रमोद कुमार पुत्र बाबूराम निवासी कमलपुर ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को ग्राम सकत बेवर निवासी शिवकुमार पुत्र राजपूत ने अपनी जमीन का इकरारनामा उनसे 1.40 लाख रुपये लेकर किया था। आरोपी ने इकरारनामा करने से पूर्व जमीन को अपने बच्चों के नाम दानपत्र बैनामा कर पत्नी को संरक्षक बना दिया। इकरारनामा के समय खतौनी आरोपी शिवकुमार के नाम से निकल रही थी। आरोपी शिवकुमार ने अपनी पत्नी सपना के साथ मिलकर पीड़ित के साथ धोखाधड़ी की है। मामले की जानकारी पीड़ित को होने पर 27 मई को रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी मारपीट पर आमा...