धोखाधड़ी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
बांदा, जून 28 -- बांदा, संवाददाता। किसानों के साथ गेहूं खरीद में घटतौली करने वाला संगठित गिरोह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रविवार को जसपुरा थाने की पुलिस ने झंझरी पुरवा से सात लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी एक कार में सवार थे। तलाशी में ठगों के पास से 2.57 लाख रुपये, 94 क्विंटल गेहूं, एक कार, एक डीसीएम, सात मोबाइल व तमंचा बरामद किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के नेतृत्व में जसपुरा पुलिस ने गेहूं की घटतौली कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अंतरर्जनपदीय गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जसपुरा के ग्राम झंझरी पुरवा के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने दो दिन पहले गिरोह द्वारा ठगी करने की शिकायत की थी। इलेक्ट्रानिक तराजू में छेड़छाड़ कर उनके साथ घटतौली की गई। घटतौली की शंका होने पर दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.