बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने धोखाधड़ी करने के चार आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आर्थिक और दुनियाबी लाभ के लिए इन आरोपितों ने धोखाधड़ी की। आरोपी अरविन्द कुमार चौधरी निवासी अच्छतपुर थाना कप्तानगंज, रामकुमार यादव निवासी पगार थाना कप्तानगंज, अनिल कुमार वर्मा उर्फ पिन्टू उर्फ सफारी निवासी रतास कप्तानगंज जसईपुर थाना कप्तागनंज और उदयराज निवासी पकरी अधीन थाना वाल्टरगंज पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच एसआई विरेन्द्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.