जौनपुर, अप्रैल 5 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सिहोली गांव में बाउंड्रीवाल बनवाने के नाम पर पैसे लेकर काम न करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तरफ से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी, उसके बाद यह कार्रवाई की गई। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सिहोली गांव निवासी नीरज चौहान ने आरोप लगाया है कि उसने अपने घर की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए परिचितों के कहने पर कुछ लोगों को पैसे दिए थे। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए एक लाख रुपये में काम कराने का भरोसा दिया। पीड़ित का कहना है कि उसने 26 दिसंबर 2021 को गूगल पे के माध्यम से 49,999 रुपये और 13 जनवरी 2022 को दो बार में 30,000 रुपये ट्रांसफर किए। साथ ही 20,000 रुपये नगद भी दिए। इसके बावजूद आज तक बाउंड्रीवाल का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.