धनबाद, मार्च 28 -- धोखरा में शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर कलश यात्रा निकाली गयी। जलभरनी के बाद गाजा-बाजा व जय बजरंगबली के जयकारे के साथ कलश यात्रा धोखरा शिवमंदिर तालाब से शुरू हुई। इसके बाद श्रद्धालु देवानडीह बजरंगबली मंदिर पहुंचकरक पूजा-अर्चना में शामिल हो गए। पुरोहित सागर आचार्य, मुखिया प्रतिनिधि नरेश महतो, मिहिलाल रवानी, विश्वनाथ महतो, गोविंद रवानी, पुरन महतो, उत्तम गोराईं, कैलाश प्रमाणिक, रंजीत रवानी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...