धोखरा को बलियापुर प्रखंड में शामिल करने की मांग जायज : चंद्रदेव
धनबाद, जून 25 -- धोखरा जाहेरथान में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक विधायक चंद्रदेव महतो की मौजूदगी में हुई। मौके पर ग्रामीणों ने विधायक से धोखरा पंचायत को बलियापुर प्रखंड में शामिल कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में धोखरा पंचायत धनबाद सदर प्रखंड में है। प्रखंड मुख्यालय की दूरी धोखरा से 27 किलोमीटर है। जबकि बलियापुर प्रखंड मुख्यालय धोखरा से मात्र आठ किलोमीटर दूर है। विधायक ने ग्रामीणों के मांग को जायज ठहराते हुए धोखरा पंचायत को बलियापुर प्रखंड में शामिल करने की दिशा में अग्रेत्तर कार्रवाई करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। भूपति भूषण महतो, सत्येन्द्र नारायण महतो, दिलीप बाउरी, विशु सोरेन, मदन महतो, भूपति महतो, विशु मांझी, शिवप्रसाद महतो, जुड़न मांझी, अनिल महतो, आमोद बाउरी आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.