धैर्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें पुलिसकर्मी
सिद्धार्थ, जून 23 -- बांसी। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ सोमवार की शाम एक महत्वपूर्ण बैठक की और सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। बेहतर पुलिसिंग व समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। सीओ ने कहा कि पुलिस व जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के लिए पुलिस कर्मियों का व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय धैर्य, संयम, विनम्रता एवं निष्पक्षता का परिचय देना चाहिए। जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सम्मान की भावना सुदृढ़ हो सके। इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना, चौकी अथवा अन्य पुलिस कार्यालयों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। किसी भी व्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.