नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे सुपुत्र अखिलेश यादव के असामयिक निधन पर गहरी शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। इस दु:खद अवसर पर डॉ.प्रेम कुमार ने उनके निजी आवास पर पहुंचकर पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव एवं विधायक विभा देवी से मुलाकात की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह क्षति अत्यंत पीड़ादायक है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। डॉ. प्रेम कुमार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे एवं पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। वहीं, मौके पर मनोज चंद्रवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.