धैर्य, आत्मविश्वास और दूरदृष्टि ही सफल उद्यम की नींव: मोहंका
रांची, जुलाई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। आईआईएम रांची में गुरुवार को टेगा इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मदन मोहन मोहंका ने उद्यमिता और नेतृत्व पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने उद्यमी जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी सफल उद्यम की नींव धैर्य, आत्मविश्वास, दूरदृष्टि और एक मजबूत टीम पर टिकी होती है। आईआईएम अहमदाबाद में अपने छात्र जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे महत्वपूर्ण सीख कक्षा से अधिक आत्म-अनुभव, आत्मचिंतन और निरंतर प्रयासों से मिलती है।संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को मूल्य सृजन की क्षमता प्रदान करना है। उन्होंने जोर दिया कि आज के तकनीकी युग में भी मूल्य सृजन के बुनियादी सिद्धांत समान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.