बोकारो, अगस्त 21 -- डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स-2026का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 अगस्त को किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से चयनित 1200 से अधिक खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज, ओलंपियन एवं पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कुमारी रहीं। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ओलंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज अतनु दास उपस्थित रहे। वहीं अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अंजेला सिंह ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, मार्च-पास्ट, खिलाड़ियों के शपथ ग्रहण तथा मशाल प्रज्वलन के साथ हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मन मो...