धैया में हरिनाम संकीर्तन, रंगदल की प्रस्तुति ने मोहा मन
धनबाद, मई 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। धैया के हरि मंदिर में हरिनाम संकीर्तन के तीसरे दिन रविवार को भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संध्या 6.30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत आमटाल से पहुंचे प्रसिद्ध रंगदल कलाकार आलोक चक्रवर्ती व उनकी टीम की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। ढोल, मृदंग, करताल और हारमोनियम की मधुर धुनों पर कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं एवं प्रेम-प्रसंगों को जीवंत रूप में पेश किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। रंगदल के कलाकारों ने अपने नृत्य, भाव-भंगिमा और पारंपरिक गायनशैली से श्रद्धालुओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा। कलाकारों की प्रस्तुति ने गौड़ीय वैष्णव परंपरा व बंगाली लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत को भी जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु कृष्ण भक्ति के रस में पूरी तरह डूबे नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.