धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। नवकार महामंत्र दिवस पर गुरुवार को धनबाद में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। धैया के जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जैन समाज के साथ-साथ सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप होगा, जिसका उद्देश्य विश्व शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस संबंध में बुधवार को जीटो की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था की संयुक्त सचिव सोनम संघवी ने बताया कि नवकार मंत्र एक महामंत्र है, जो किसी देवी-देवता विशेष के लिए नहीं, बल्कि गुरु, आराध्य और सिद्ध पुरुषों को समर्पित है। यह मंत्र आत्मशुद्धि और आंतरिक शक्ति को जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि विशेष आयोजन में देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.