धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद धैया जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की शुरुआत गुरुवार को प्रातः सात बजे से भगवान के अभिषेक, शांतिधारा व पूजा के साथ होगी। संध्या में भक्तिमय सामूहिक आरती होगी। आयोजकों ने बताया कि धैया जैन मंदिर में दशलक्षण विधान का भी आयोजन किया गया है। पर्युषण पर्व जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे भाद्र महीने के शुक्ल पक्ष में विशेष रूप से मनाया जाता है। इसे दसलक्षण धर्म भी कहा जाता है, जिसमें क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा होती है। इस त्योहार की समाप्ति क्षमावाणी के साथ होती है, जिसमे प्रत्येक व्यक्ति अपने संबंधियों, मित्रों से जाने-अनजाने में वर्ष भर में की गई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हैं। इस दिन को विश्व मैत्री दिवस भी कहते हैं। पर्युषण पर्व को सुचारू और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.