धेवही गांव में महिला से मारपीट का आरोप
औरंगाबाद, मई 8 -- तीन पर प्राथमिकी दर्ज दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के धेवही गांव में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता रजन्ती कुमारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता द्वारा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.