प्रयागराज, अप्रैल 10 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को स्कूलों में अंधाधुंध फीस बढ़ोतरी और अफसरों की खामोशी पर कड़ी नाराजगी जाताई। उन्होंने संगम सभागार में हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क विनियमन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में पूछा। डीएम ने बताया कि नियम है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर ही पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। बैठक में अभिभावकों ने बताया कि स्कूल 20 फीसदी तक शुल्क बढ़ा रहे हैं। इस पर शिक्षा विभाग के अफसरों ने बताया कि अभिभावक शिकायत नहीं करते हैं। इसी पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि आप लोग तो धृतराष्ट्र बनकर मत बैठो। डीएम ने कहा कि अभिभावक आप लोगों को लिखित शिकायत देंगे तो बाद में विद्यालय बच्चों को प्रताड़ित करेगा। इसी के बाद डीएम ने सिटी मजिस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.