धृतराष्ट्र बनकर बैठी है केंद्र सरकार: श्वेता सिंह
धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस की बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में पूरे देश के छात्र दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार धृतराष्ट्र बनकर बैठी हुई है। उन्हें छात्रों का गुस्सा नहीं दिखता। पुलिस द्वारा आंदोलन कर रहे छात्रों की पिटाई को गलत बताते हुए सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है। सर्किट हाउस में बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे केंद्र सरकार की पुलिस पार्टी नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को घसीटकर ले गई। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक कांड में आज भाजपा दफ्तर घेरेगी कांग्रेस जबतक केंद्र सरकार के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, तबतक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। केंद्र सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.