बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में खड़ी कबाड़ हो चुकी 102 एंबुलेंस रविवार को धू-धू कर जल उठी। अधीक्षक के कमरे के पीछे आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर आस-पास के पेड़ झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात कारण से पीएचसी की बाउंड्रीवॉल के पीछे आग लग गई थी। धीरे-धीरे यह आग पीएचसी की बाउंड्री के अंदर तक पहुंच गई। इमरजेंसी वार्ड व अधीक्षक के कमरे के पीछे एक 102 निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। एंबुलेंस में आग पकड़ लिया और गाड़ी जलने लगी। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: लोनी थाने के बाहर खड़ी सीज गाड़ियां बनीं 'आग का गोला', दर्जनों वाहन जलकर खाक काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.