बहराइच, मई 2 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने के ठीक सामने खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास मौजूद लोग भी दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कार से धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि उन पर काबू पाना संभव नहीं था। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.