धू-धू कर जला 100 केवी का ट्रांसफार्मर, 200 घरों में अंधेरा
जौनपुर, मई 22 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बनुवाडीह गांव के ब्राह्मण बस्ती में लगा 100 केवी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक धू-धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। पिछले तीन दिनों से ग्रामीण भीषण गर्मी में अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्यों में भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.