बिहारशरीफ, फरवरी 11 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 431 पर बुधवार को किचनी-जोरारपुर मोड़ के पास एफसीआई गोदाम से डीलर के पास अनाज ले जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते गाड़ी का एक हिस्सा और उसमें लगा जीपीएस सिस्टम जलकर राख हो गया। चालक व अग्निमशन कर्मियों की तत्परता से गाड़ी पर लदे 93 बोरा अनाज को सुरक्षित बचा लिया गया। चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि अनाज लेकर बसनियावां गांव जा रहे थे। अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंन गाड़ी रोककर फायर ब्रिगेड को खबर दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के आदेश पर दूसरे वाहन से अनाज डीलर के पास भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.