संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टेमा रहमत चौराहे पर रविवार को अचानक बाइक में आग लगने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक जलती देख सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुट गई। लोग बाइक की आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग बुझाई गई तब तक पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव निवासी शाद रहमान पुत्र सफ़ीकुर्रहमान किसी काम से टेमा रहमत चौराहे पर आए थे। घर वापस जाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर शाद रहमान तुरंत बाइक से कूद गए और अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद चौराहे पर कुछ समय के लिए भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.