चंदौली, मई 13 -- धीना। कंजेहरा गांव में मंगलवार की सुबह 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। जिससे ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया। जिससे आधा गांव की आबादी अंधेरे मे डूब गई है और विद्युत संचालित उपकरण शो पीस बन गए हैं। वहीं पेयजल की भी किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर नही बदला गया तो परेशानी बढ़ जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...