जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के पटमदा प्रखंड प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शनिवार सुबह धूसरा टोला स्थित डोगागरल सबर टोला का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया और संबंधित विभागों से संपर्क साधा। ग्रामीणों ने मुख्य समस्या टाटा-पटमदा मुख्य सड़क से सबर टोला तक लगभग 700 मीटर कच्ची सड़क की बताई। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। चन्द्रशेखर टुडू ने विभागीय कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात कर एक सप्ताह के भीतर स्थल निरीक्षण कर डीपीआर तैयार करने और स्वीकृति प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिलाया। इससे ग्रामीणों में पक्की सड़क निर्माण को लेकर उम्मीद जगी है। मौके पर झामुमो नेता हरिहर सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.