धूल से परेशान ग्रामीणों ने रोका हाइवा वाहनों का परिचालन
बोकारो, मई 15 -- कसमार, प्रतिनिधि। कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में छाई ढुलाई कर रहे भारी वाहनों से उड़ रही धूल के विरोध में शुक्रवार को कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ के पास ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन रोक दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर हाइवा वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि यात्री वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरने से सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है। धूल घरों तक पहुंच रही है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन कंपनी की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है。
ग्रामीणों की मांग सूचना मिलने पर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.