सोनभद्र, मार्च 23 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सुपाचुआ गाँव में लोक निर्माण विभाग से सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा हैं। ग्रामीणों की माने तो उनका कहना हैं कि काफ़ी दिनों बाद सड़क का मरम्मत होने से ग्रामीण खुश तो हैं लेकिन जिस तरह धूल भरी सड़क पर ही पेंटिंग का कार्य चल रहा उससे सड़क उखड़ने भी लगी हैं। लोगों का कहना हैं कि ज़ब बनते समय यह हाल हैं तो ज़ब इस सड़क पर ट्रैक्टर आदि गाड़ियां चलेगी तो क्या हाल होगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बनायी जा रही सड़क की जांच कराये जाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों के माध्यम से यह कहकर ईट की गाड़ी भी नहीं ले जाने दिया गया कि लोड गाड़ी चलने से सड़क खराब हो जाएगी, इसलिए हमने ट्रेक्टर से ईट की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.