भदोही, अप्रैल 29 -- भदोही, संवाददाता। बुधवार दोपहर कालीन नगरी में अचानक बदले मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश ने दर्जनों जगहों पर शादी के पंडाल उखाड़ दिए, पेड़ों की डालियां तोड़ दी और घंटों बिजली आपूर्ति ठप कर दी। अभोली ब्लॉक के वीरापुर गांव में शादी का पंडाल आंधी में ऐसा उड़ा कि आसपास खड़े लोग सहम गए। गनीमत रही कि टेंट के पाइप से कोई घायल नहीं हुआ। आसमान में तेज गरज-चमक के साथ घंटों बादल छाए रहे। कई जगह बिजली इतनी तेज कड़की कि लोग कान बंद करने को मजबूर हो गए। अचानक बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आंधी से जिले भर में कच्चे मकान, मड़हे, पेड़ों की डालें और टिन शेड उखड़ गए। आंधी थमते ही बारिश शुरू हो गई। दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बूंदाबादी होती रही। जहां-जहां शादियां थीं, वहां हड़कंप मच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.