लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिससे शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी का असर इतना तेज था कि कुछ समय के लिए शहर की रफ्तार थम सी गई। आंधी थमने के बाद हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद हुई बारिश से लोगों को राहत मिल सकी। शनिवार दोपहर तेज हवाओं के कारण पूरे शहर में धूल का गुबार फैल गया। कई लोगों ने धूल से बचाव के लिए मुंह पर रुमाल और गमछा बांध लिया। यह भी पढ़ें- दिनभर तेज धूप, शाम को बारिश ने दी गर्मी से राहत शहर से सटे रामापुर कस्बे में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण रही। क्षेत्र के आसपास संचालित ईंट-भट्टों से उड़ रही धूल आंधी के साथ मिलकर वातावरण में फैल गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कई स्थानों ...