संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ की चलते बुधवार को पूर्वांचल में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ गया। शाम लगभग साढ़े चार बजे आई आंधी-तूफान से अफरा तफरी मच गई। जो जहां था वहीं सुरक्षित होने का प्रयास करता रहा। 45 मिनट तक चले तूफान सड़कों पर अंधेरा छा गया। तूफान से शादी-विवाह के आयोजनों में खलल पड़ गया। लगाए गए टेंट व सजावट सब उजड़ गया। धनघटा, पौली, महुली व अन्य क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आंधी से बाग बिरवा उजड़ गया। बारिश होने की बाद तापमान में गिरावट आई। इस तूफान से सबसे अधिक नुकसान आम के बागानों को हुआ है। तूफान के बाद हल्की बारिश ने सड़कों पर उठती धूल को पूरी तरह से नियंत्रित किया। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे पेड़, उड़े छप्परतेज...