भदोही, अप्रैल 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में शुक्रवार को दोपहर में धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से खेत में काटकर रखा गया गेहूं का बोझ भीग गया है। धूप में बोझ सूखने के बाद ही मड़ाई होना संभव है। मौसम ने किसानों को सांसत में डाल दिया है। हर काम छोड़कर किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई में लगे थे। दोपहर तक तो धूप-छांव का क्रम चला लेकिन 12 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और हवा की गति तेज हो गई। डेढ़ बजे करीब आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े चार बजे तक रुकरुक कर बूंदाबादी होती रही। जिले में मौसम का रुख सुबह ही बदल गया था। दोपहर में देखते ही देखते धूल भरी आंधी चलना शुरू हो गया। आधे घंटे तक आंधी अपने ही रफ्तार में चलता रहा। तेज आंधी से दर्जनों स्थानों पर कच्चा मकान, मड़हा एवं पेड़ की डाल गिरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.