इटावा औरैया, जून 1 -- जसवंतनगर। कचोरा रोड पर तेज धूल भरी आंधी के दौरान दृश्यता कम होने से दो बाइकें अनियंत्रित होकर एक वैन से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आगरा के जैतपुर कला निवासी 23 वर्षीय विकास अपनी रिश्तेदार 28 वर्षीय मोनिका देवी के साथ बाइक से इटावा जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी अनिल और उसकी बहन रानी देवी सवार थे। दोनों बाइकें कचोरा रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे सड़क पर दृश्यता काफी कम हो गई। कम दृश्यता के कारण दोनों बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइकें आगे चल रही एक वैन से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस ...