झांसी, अप्रैल 7 -- झांसी, संवाददाता। मंगलवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक धूल भरी आंधी चली। जिसने रानी के शहर झांसी की सूरत बदल गई। होर्डिंग्स बैनर, पोस्टर हवा हो गए। गत्ते-पन्नी, कागज उठने लगे। यही नहीं 15 मिनट में बाजारों की हुलिया बिगड़ गई। चौक-चौराहों पर धुंध सी छा गई। इसके बाद हुई कुछ देर की बारिश ने गर्मी से राहत दी। हालांकि कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसके बाद बादल शहर को घेरे रहे। देर शाम तक ठंडी हवाएं महसूस हुई। वहीं शहर के कई स्थानों बत्ती गुल रही। मौसम ठीक होते कुछ-कुछ देर में बिजली व्यवस्था बहाल की गई। मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। 6.02 सूर्योदय हुआ। इसके बाद कई बार बादल छाए और धूप निकली। जिसने शहरी परेशान भी हुए। दोपहर 12.30 बजे तल्ख धूप ने छांव तलाशने पर विवश किया। यही नही दोपहर 3 बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.