धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई
गुड़गांव, जून 9 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के प्रकोप के बीच मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शाम छह बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद हल्की बारिश गई। इससे लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से भीषण उमस और तपिश झेल रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले, मंगलवार को दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे और दोपहर के समय पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया था। शाम को मौसम बदलने से पहले शहर के कुछ हिस्सों, विशेषकर द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जिसके बाद पूरे शहर में बारिश का दौर शुरू हुआ。 यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज से ही गरज चमक; परसों 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं, ऑरेंज अलर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.