संभल, अप्रैल 18 -- जनपद में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। तेज धूल भरी आंधी के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद आए इस बदलाव ने जहां लोगों को राहत दी, वहीं अचानक बदले मौसम ने सभी को चौंका दिया। तेज हवाओं के चलते वातावरण में धूल का गुबार छा गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार में भी आंधी का असर साफ देखने को मिला, जहां दुकानदारों को अपना सामान समेटने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम के इस बदलाव का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- आंधी, बूंदाबांदी ने किया परेशान, तापमान गिरा इस समय गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन तेज आंधी और बिजली चमकने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्ह...